भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 29 दिसंबर को होगी
जिले के 58 सदस्य करेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष की लिए रायशुमारी
अपनी पसंद के तीन नाम लिखकर पर्ची लिफाफे में बंद कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे
Mandala 28 December 2024
मंडला यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया मंडला जिले में 29 दिसंबर को प्रात: 11:00 से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आरंभ होगी। नए जिला अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में जिले की चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती लता एलकर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी पूरी निर्वाचन कार्य को संपादित करेंगी।चुनाव प्रक्रिया के व्यवस्थापक के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी रहेंगे।
जिला अध्यक्ष के निर्वाचन में भाग लेने जिले से 58 सदस्य अपेक्षित हैं जिसमें सांसद विधायक पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गण मंडल जिला प्रतिनिधि गण संगठन संभाग प्रभारी संगठन जिला प्रभारी की श्रेणी तय की गई है इसके साथ जिले में निवासरत भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी भी अपेक्षित हैं।
अपना मत लिफाफे में बंद कर निर्वाचन अधिकारी को देना होगा
भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने कुछ मापदंड तय किए हैं जिसके तहत आपेक्षिक सदस्य भाजपा जिला अध्यक्ष हेतु अपनी पसंद के तीन नाम पर्ची में लिखेंगे इसके अलावा महिला सदस्य का नाम सुझाव के रूप में लिखना होगा इस पर्ची को लिफाफे में बंद कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे।जिला अध्यक्ष पद हेतु जो कार्यकर्ता प्रतिस्पर्धा में हैं इनके अलावा जिला अध्यक्ष के पद हेतु अर्हता रखने वाले भाजपा के सक्रिय सदस्य जिसकी उम्र 45 वर्ष से 60 वर्ष की है वे भी अपना आवेदन, बायोडाटा निर्वाचन अधिकारी को सौंप कर रजिस्टर में अपना नाम अंकित करा सकता है।



