WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ, नकुलनाथ एवं जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धाजंलि

Chhindwara 28 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भारत के महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के वक्ताओं ने पूर्व सीएम माननीय कमलनाथ के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के छिन्दवाड़ा आगमन के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि पूर्व पीएम श्री मनमोहन सिंह के निधन कांग्रेस पार्टी लिए बड़ी क्षति है। देश ने एक अनमोल हीरा खोया है। पूर्व पीएम ने अपने कार्यकाल में अपनी सादगी, ईमानदारी व विद्वता से देश को नई दिशा प्रदान की। देश के आर्थिक सुधार के शिल्पकार व करोड़ों लोगों की उम्मीदों के एकमात्र चेहरे थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!