जिले के 17 मंडल में बूथ विस्तारक अभियान-2 का वेरीफिकेशन जारी
मंडला यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी बूथ विस्तारक योजना जिला प्रभारी श्री उमेश ठाकुर सहित सभी मंडल प्रभारी एवं आकांक्षी विधानसभा के संगठन प्रभारी श्री के के तिवारी श्री वीरेन्द्र फौजदार जिले की विधानसभा के मंडलों मैं पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद एवं संपर्क करते हुए बूथ विस्तारक -2 के तहत कार्यकर्ताओं का फिजिकल एवं डिस्टल वेरीफिकेशन के कार्यों की समीक्षा की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी जिले के मंडलों पर प्रवास करते हुए बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारक योजना के कार्य में शामिल होकर बूथ समिति पन्ना प्रमुख पन्ना प्रभारी के डिजिटल सत्यापन कर बाईस करणीय कार्य की चर्चा करते हुए कहा की बूथ को डिजिटल और फिजिकल रूप से सशक्त बनाकर हम संगठन के कार्य को और अधिक मजबूती से काम करने के लिए तैयार रहेंगे,बूथ और शक्ति केंद्र की सक्रिय संरचना से संगठन का विस्तार होगा।
जिले की आकांक्षी विधानसभा बिछिया में विधान सभा संगठन प्रभारी श्री वीरेन्द्र फौजदार ने कहा की हमारे कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ के सशक्तिकरण के कार्य में लगे हैं ठीक उसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री गण प्रदेश के संगठन महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी सांसद विधायक गण जिला पदाधिकारी,मीडिया आई टी सोशल मीडिया की टीम सभी जनप्रतिनिधि प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं मंडला जिले की सभी 940 बूथ में हम निर्धारित समय पर बूथ विस्तारक योजना का वेरिफिकेशन करते हुए संगठनात्मक कार्यों में पूर्व की भांति प्रदेश में मंडला का नाम आगे रहेगा ऐसी आशा उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से की है।


