WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कलचुरी समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ समापन

कार्यक्रम में मंत्री दिलीप जायसवाल एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन हुए शामिल

 Seoni 02 February 2025

छपारा यशो:-नगर छपारा के वैनगंगा नदी तट स्थित गोल्डन टेंपल प्रांगण में रविवार 2 फरवरी को कलचुरी समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, सुनील शिवहरे समाजसेवी, सुदेश राय विधायक, संदीप जायसवाल विधायक, प्रदीप जायसवाल, एवं मनीष राय सहित कलचुरी समाज के लोग बड़ी संख्या शामिल रहे । सम्मेलन में सर्वप्रथम नवयुवक युवतियों का परिचय सम्मेलन कराया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में समाज और परिवार का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया ।

इसके साथ ही कलचुरी समाज के विभिन्न पदों पर पहुंचे युवक युवतियों का भी सम्मान किया आयोजन में सिवनी जिले सहित अन्य जिले के कलचुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे जहां कार्यक्रम में शामिल मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस आयोजन की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि आदर्श विवाह समाज को एक संदेश देता है जिस तरीके से शादियों में फिजूल खर्च बढ़ गया है । उसे भी आदर्श विवाह के माध्यम से काम किया जा सकता है। जब संपन्न और बड़े लोग आदर्श विवाह में हिस्सा लेंगे तो समाज के हर तबके में बड़ा संदेश जाएगा । वहीं उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम की शुरुआत मे मंत्री जायसवाल, विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया गया। तदोपरांत समाज प्रतिनिधियों द्वारा साफा पहनाकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने सर्ववर्गीय कलार समाज छपारा के पदाधिकारियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज हित मे निरंतर कार्य करते हुए और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दिया। इसके पश्चात विधायक श्री राय एवं अतिथियों के करकमलों से विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने वाले समाज की प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह भेंटकर कल्चुरी गौरव सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!