सिवनी
एडवोकेट दीपक अग्रवाल दिवंगत
Seoni 03 February 2025
सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित अनाज व्यवसाई स्व राधेश्याम अग्रवाल के पुत्र एडवोकेट दीपक अग्रवाल का रविवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वे गोविंद और प्रकाश अग्रवाल के अग्रज थे। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा बारापत्थर प्रकाश नगर गार्डन के पास स्थित निवास से कटंगी रोड मोक्षधाम पहुंची, जहां बड़ी संख्या में सामाजिकजनों, परिचितों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।





