WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

 ईको पर्यटन क्षेत्र पायली में अवैध कब्जा कर खेती कर रहे

Seoni 04 February 2025
सिवनी यशो:- घंसौर विकासखंड के क्षेत्र में स्थित ईको पर्यटन क्षेत्र पायली के बड़े हिस्से में अवैध कब्जा कर कुछ लोगों द्वारा खेती जा रही है तथा वनों की अवैध कटाईभी किये जाने का आरोप है । क्षेत्र में स्थित यह पर्यटन स्थल न केवल राज्य बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। अगर अवैध कब्जा और जंगलों की कटाई इसी तरह जारी रही, तो इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता नष्ट हो जायेगी, जिससे पर्यटन को भी भारी नुकसान होगा । 
स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस मामले को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अवैध कब्जे को तुरंत हटाने की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!