देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

महाकुंभ के कारण जगह जगह लगर रहा है महाजाम , जाम में फंसे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएँ के दिये निर्देश 

मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने
सिवनी 09 फरवरी 2025
सिवनी यशो:- कुंभ स्नान के लिये जाने वाले श्रद्धालु प्रयागराज तक पहुँचने के लिये बेहद संघर्ष कर रहे है परंतु रास्ते बुरी तरह बंद है हर ओर जबरदस्त जाम लगा हुआ है और प्रशासन भी रास्ते में ही बढ़ती भीड़ के दबाव कम करने के लिये रोक रहा है । दो दिन बाद पूर्णिमा है और इस पर्व स्नान के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुये है जिन्हें रास्ते में ही जबरदस्त जाम में फंसना पड़ रहा है । चाकघाट में जाम को नियंत्रित करने के लिये कटनी के पास रोका जा रहा था । अब इस दबाव को कम करने के लिये श्रद्धालुओं को जिले की सीमा पर रोके जाने का कार्य किया जा रहा है । जानकारी के अनुसार छपारा केमहाकुभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन के कारण जाम की स्थिती बन गयी है । 
प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश भी जारी किये है कि जाम में फंसे व्यक्तियों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जाये । मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
सीएम ने क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया है कि तुरन्त श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध  किया है कि आप भी सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, साथ ही इस क्षेत्र अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।
 जानकारी के अनुसार महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता जा रहा है. एक तरफ सरकार ने 40 से 45 करोड़ लोगों की यहां पूरे कुम्भ में आने की उम्मीद की थी पर वहीं माघ पूर्णिमा के पहले ही 42 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है । श्रद्धालुओं का रोजाना आना यहां लगातार जारी है और माघ पूर्णिमा के दो दिन पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने को आतुर हैं लेकिन इस दौरान उन्हें बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button