मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
हमारे प्रधानमंत्री हमेशा नया और बड़ा सोचते है, उसी का परिणाम है हर स्थान पर जीत – श्रीमती मीना बिसेन
भाजपा विकास और जनता के कल्याण के लिये समर्पित – दिनेश राय मुनमुन
बंडोल एवं करकोटी मंडल का दौरा संपन्न, बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान
Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी आम जनता का राजनैतिक दल है यह किसी परिवार या व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं है । भाजपा का जो विशाल स्वरूप दिखाई दे रहा है वह एक एक कार्यकत्र्ता की मेहनत का परिणाम है और कोई भी कार्यकत्र्ता संगठन और सत्ता के शीर्ष पर पहुँच सकता है, यह केवल भाजप में ही संभव है । भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र के गौरव को बढ़़ाना है और उसी केन्द्रित लक्ष्य से भाजपा निरंतर काम कर रही है । भाजपा के लिये सत्ता सेवा का माध्यम है इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने सिवनी विधानसभा के दो दिवसीय प्रवास के दौरान बंडोल एवं करकोटी मंडल के प्रवास के दौरान कही ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के तहत प्रवास के दूसरे दिन बंडोल एवं करकोटी मंडल में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ प्रवास पर पहुँची दोनों मंडलों में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।
श्रीमती बिसेन ने दिल्ली चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा कि चुनावों में भाजपा की जीत का सिलसिला मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ था। उसके बाद लोकसभा चुनाव, फिर हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा है। उन्होंने कहा कि नया और बड़ा सोचने की प्रधानमंत्री जी की आदत का ही परिणाम है कि हम मध्यप्रदेश में भी लगातार सत्ता में हैं और केंद्र में भी लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी है।
प्रवास के दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकार जनता के कल्याण के लिये निरंतर काम रही है । केन्द्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह आमजनता की खुशहाली और विकास में मील का पत्थर साबित होगी । विधायक श्री राय ने कहा कि सिवनी विधानसभा में विकास के कार्य तेजी से चल रहे है, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिये जाने में कोई कोताही न हो इस बात की समीक्षा होती है । हर गांव को शुद्ध पेयजल देने के लिये सरकार काम कर रही है । श्री राय ने कहा कि भाजपा का संगठन और सत्ता पूर्ण समन्वय के साथ काम करते हुये हर व्यक्ति की समस्याओं के निराकरण में सजगता से काम करते हुये विकास की गति को तेज करेंगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन, विधायक श्रीराय एवं करकाोटी मंडल के अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी ने करकोटी मंडल के प्रवास के दौरान मंडल क्षेत्र के समस्त 43 बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र से स्वागत किया और बूथ के कार्यकत्र्ताओं का तिलकवंदन कर भाजपा के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिये कहा । उन्होंने कहा हर बूथ की मजबूती ही हमाारी सफलता है ।
श्रीमती बिसेन के प्रवास के दौरान वरष्ठि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, पीयूष दुबे, लालू राय, कपिल पांडे, श्रीमती उर्मिला उईके, आशीष माना ठाकुर, श्री निवास मूर्ति,सुनील बघेल,गौरव बिसेन, संजय सोनी, समीर अग्रवाल, अलकेश रजक, राज ठाकुर देवी सिंह राजपूत, टेकराम बरकडे, जयदीप सिंह बैंस, रविशंकर रसिक , पी डी यादव, महेश जंधेला, प्रताप परतें, निक्की साहू, पुरषोत्तम बधेल, राजेंद्र राय, काकू बघेल , रमेश राय, अमित पांडेय, आयुष चौहान, बसंत कटरे, हेमंत टेमरे, दीमाकचंद राहंगडाले, कृपा संकर अड़े, मानसिंह कटरे, चेतन नरेती, शारदा भारत चौधरी सरपंच, निरसिंह कटरे सरपंच, पवन राहंगडाले, महेश राहंगडाले, सरोज बिसेन, राधेश्याम ठाकुर, बबलू ठाकुर, अंकट राव ठाकुर, ओमकार कमरे, शोभानंदन हंवत, शेरशिंह यूके, सुकरचंद धुर्वे, पूरन भलाबी, भारत चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, रोहित, रमेश, दुर्गा शंकर तुर्कर, किशन पारधी, हेमराज पारधी, जेडी देशमुख, योगेश यूके, नंदू यादव, रामकिशोर यादव,ठानशिंह बघेल, कमलेश चंद्रवंशी, अमन बरमैया, सतीश यादव, संजू गिरी, शेरसिंह धुर्वे, राजकुमार चंद्रांशी , अजय बघेल, आधार हँवत, रामसिंह चंद्रवंशी, रेतलाल सिवाले, सेलेंद्र भारद्वाज, सुनील चौहान, रामकिशन परधी, गज्जू कटरे,सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।







