धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों को अग्रसेन भवन ने दिया सहारा, मदद के लिये ब्राह्मण समाज ने खोला अपना सामाजिक भवन

जाम में फंसे श्रद्धालुओं को सुविधाएँ देने भाजपा जिलायक्ष एवं विधायक सिवनी ने की अपील

Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो:- प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे है । कुंभ पर्व के स्नानों को महत्व और कुंभ में पहुँचने की आस्था व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है । राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटनी से जबलपुर और जबलपुर से सिवनी तक अनेक स्थानों पर यातायात का दबाव इतना अधिक बढ़ गया है कि जगह जगह पर जाम की स्थिती निर्मित हो रही है । जाम फंसे श्रद्धालुाओं को सुविधाएँ देने के लिये प्रदेश सरकार के साथ अनेक सामाजिक संगठन और राजनैतिक दल जुट गये है ।जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों को अग्रसेन भवन ने दिया सहारा, मदद के लिये ब्राह्मण समाज ने खोला अपना सामाजिक भवन - Seoni News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक वे एक-दो दिन इस मार्ग से आगे बढऩे से बचें। महाकुंभ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, उससे व्यवस्थाओं को बनाने में चुनौतियां सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि सीमा क्षेत्रों में जहां भी जाम है, वहां यात्रियों के लिए पानी, भोजन और आवास व्यवस्थाएं सुनिश्चत हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं से अपील की है कि यदि कोई तीर्थ यात्री जाम में फंस जाते है तो उन्हें आवश्यक व्यवस्थाएँ प्रदान करें । सिवनी विधायक दिनेश राय ने आमजनों से अपील की है कि तीर्थ यात्रियों के साथ सदभावना पूर्ण व्यवहार करें आपदा में अवसर न तलाशे ।

जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों को अग्रसेन भवन ने दिया सहारा, मदद के लिये ब्राह्मण समाज ने खोला अपना सामाजिक भवन - Seoni News

रविवार को रात्रि में जाम फंसे श्रद्धालुओ को सिवनी अग्रवाल समाज ने व्यवस्थाएँ देते हुये 150 तीर्थ यात्रियों को अग्रसेन भवन में रूकने की व्यवस्था की गयी । अग्रवाल समाज द्वारा बताया गया कि प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु दक्षिण भारत के थे जो जाम में फंस गये थे इन्हे रात्रि विश्राम के लिये सामाजिक भवन में व्यवस्था देते हुये आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की गयी ।

सिवनी जिला ब्राह्मण समाज ने भी जाम आदि समस्याओं में फंसने वाले तीर्थ यात्रियों सुविधाएँ देने के लिये अपने संपर्क नंबर जारी किये और मुसीबत फंसे यात्रियों को रूकने तथा भोजना की व्यवस्था अपने सामाजिक भवन परशुराम भवन डूंडासिवनी में नि:शुल्क प्रदान करने की बाता कही है । जरूरतमंद तीर्थ यात्री सिवनी नगर में ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था प्राप्त करने हेतु , पंडित दिलीप तिवारी- 9584 767777 ,पं. राजेश त्रिवेदी पूर्व न. पा.अध्यक्ष7000312055,जिला संयोजक अजय मिश्रा 9425 843 511 ,जिला महासचिव प्रशांत शुक्ला 9340 284 9951 ,नगर अध्यक्ष पं अशोक तिवारी 9424 327580 ,महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती अरविंदजा दुबे, 94247 59647,से संपर्क करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button