बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीति

जोर शोर से चल रही है मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ, कलेक्टर ने लिया जायजा

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट और लांजी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Balaghat 27 February 2025
बालाघाट यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। गुरुवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने लांजी पहुँचे। यहां उन्होंने हेलीपेड के अलावा प्राचीन कोटेश्वर मंदिर,रानी अवंति बाई स्टेडियम और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम गरिमामयी रूप से मनाने के लिए सभी कार्य समय पर तत्पर्यता के साथ करने के निर्देश दिए है। वहीं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ ने रेंजर कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यहां पार्किंग स्थल, मंच, लोकार्पण व भूमिपूजन, सहायक उपकरण वितरण, विभागों की प्रदर्शनियां सहित अन्य कार्यो के सम्बंध में विभागों से जानकारी ली।

एक लाख वर्ग फीट में डोम और 320 वर्ग फीट क्षेत्र में सजेगा मंच

किसान सम्मेलन व दिव्यांगजन के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थानीय रेंजर कॉलज मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां चल रही है। रेंजर कॉलेज मैदान स्थल पर लरीब एक लाख वर्ग फीट में डोम लगाया जा रहा है। साथ ही मंच 320 वर्ग फीट में सज रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी,केंद्रीय बैंक,एनआरएलएम,कृषि अभियांत्रिकी और वन विभाग की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी।

लांजी में भगवान बिरसा मुंडा और रानी अवंतिबाई की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात लांजी में कोटेश्वर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। लांजी एसडीएम कमलसिंहसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चन करने के पश्चात भगवान बिरसा मुंडा व रानी अवंतिबाई की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय स्टेडियम में सभा को सम्बोधित करेंगे।

29 अधिकारियों को सीएम कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी

कलेक्टर श्री मीना ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन की तैयारियों की जिम्मेदारी 29 जिला अधिकारियों को सौंपी है। ये अधिकारी कानून व्यवस्था से लेकर मंच, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी, परिवहन, प्रोटोकॉल, हेलीपेड, विद्युत, साउंड सिस्टम आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम जीएस धुर्वे और कानून व्यवस्था का भार एएसपी विजय डावर संभालेंगे। कलेक्टर श्री मीना ने बालाघाट व लांजी में आयोजित कार्यक्रम दोनों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी है।

मध्यप्रदेश 2047 तक 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार – सीआईआई रिपोर्ट

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button