सरकार पर भुगतान के लिए दबाव बनाने कंपनी ने मजदूरों का भुगतान रोका
आश्वासन के बाद सिम्स बिल्डिंग निर्माण में लगे मजदूरों ने हड़ताल समाप्त की
Chhindwara 01 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स)बिल्डिंग का निर्माण में लगे मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है पीआईयू के एसडीओ श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने मजदूरों का भुगतान का आश्वासन दिया है जिसके चलते मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है उनका कहना है कि कंपनी को रेगुलर भुगतान किया जा रहा है फिर भी कंपनी ने विभाग और सरकार पर और पेमेंट के भुगतान के लिए मजदूरों का भुगतान न कर उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर किया गया ताकि कंपनी को और भुगतान किया जा सके। कंपनी ने मजदूरों को चार माह से भुगतान नहीं किया है और तारीख पर तारीख दी जा रही थी। प्रत्येक मजदूरों को काम करने के लिए बाहर से 500 रूपए से अधिक प्रतिदिन पेंमेंट पर लाया गया है। और करीब 1400 मरीज बिल्डिंग निर्माण में लगे हुए हैं। जो प्रदेश के दूसरे राज्यों से भी हैं। एसडीओ ने बताया कि कंपनी को नियम के तहत एडवांस में 1600 से अधिक करोड़ रूपए भुगतान भी किया गया है। रनिंग बिल के भुगतान हो रहे हैं। और आखिरी रनिंग बिल का भुगतान ही शेष है जो प्रक्रिया में हैं फिर कंपनी ने भोपाल में दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। कंपनी ने मजदूरों को भुगतान का आश्वासन दिया है मजदूरों ने कहा कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो वे फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस साल तक बन कर तैयार हो जाएगा सिम्स
विभाग के एसडीओ श्रीवास्तव ने बताया कि सिम्स का काम तेजी से चल रहा है इस के अंत तक दिसंबर या फिर जनवरी 2026 में सिम्स की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो जाएगा। बहरहाल सिम्स हास्पिटल प्रारंभ होने से लोगों को अच्छे इलाज की सुविधा यहीं उपलब्ध होने लगेगी और उन्हें अन्य शहरों की ओर रूख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।





