WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक, दमकल पहुँचा लेट

Seoni 03 March 2025
सिवनी यशो:- जिले के लखनादौन विकासखंड के सहसना गांव में सोमवार सुबह किसान सोहन मर्सकोले के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय सोहन अपने खेत में काम करने गए हुए थे।

आसपास के लोगों ने जब मकान से धुआं निकलते देखा तो तुरंत मकान सोहन लाल और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सोहन घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को बुलाया गया। दुर्भाग्यवश, दमकल के पहुंचने से पहले ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सोहन ने बताया कि उनके घर की सारी गृहस्थी जल गई।

लखनादौन पुलिस के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था और कितना नुकसान हुआ है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!