WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Seoni 03 March 2025
सिवनी यशो:- बरघाट। अखिल भारतीय गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस, युवक युवती परिचय सम्मेलन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल समाज के संस्थापक मुरारी बापू ब्रम्ह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, समाजसेवी हरकचंद्र टेंभरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र नागेश्वर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल शिववंशी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश अजीत, उपाध्यक्ष प्रकाश अर्जुनवार, सचिव पीतांबर नागेश्वर, कोषाध्यक्ष प्रदीप खरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज अजीत, संरक्षक सुंदरलाल नागौत्रा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार ब्रम्हे, जगदीश भारद्वाज की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामाजिक पदाधिकारियों ने बरघाट विधायक कमल मर्सकोले का फूल मालाओं से सम्मान किया गढ़वाल समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल मुंडापार बरघाट से राम मंदिर तक रैली निकाली गई बड़ी संख्या पर राम मंदिर पहुंचे महिला पुरुषों ने जय जय गढ़वाल, मुरारी बापू अमर रहे के नारे लगाए, राम मंदिर में पुष्प अर्पित कर जय जय श्री राम के नारे लगाए गए, गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने रंग बिखेरा

बरघाट मुंडापार में आयोजित अखिल भारतीय गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कमल मर्सकोले ने कहा गढ़वाल की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता हो रही है समाज की एकता से ही समाज को सही दिशा और दशा मिलती है गढ़वाल समाज के भवन निर्माण के लिए हर संभव मदद करने की बात विधायक ने कही। कार्यक्रम के दौरान युवक युवती परिचय सम्मेलन में युवक, युवतियों ने अपना परिचय देकर संबोधन किया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सामाजिक प्रतिभाओं के द्वारा मनमोहक रंगोली उकेरी गई प्रतिभाशाली युवक युवतियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर नोखेलाल खरे, मदन शिववंशी, संजय शिववंशी ,सुखलाल भारद्वाज, संजू अर्जुनवार अर्चना भारद्वाज प्रकाश परिमल, रामकुमार सूर्यवंशी, मनोहर धानेश्वर, ख़ुमेश अजीत सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्य से आए हजारों की संख्या पर गढ़वाल के महिला, पुरुष उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!