छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
दुल्हे राजा नाराज, कहा आंदोलन करेंगे, विधायक दें रहे साथ
Chhindwara 04 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परासिया, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत परासिया द्वारा 7 तारीख को प्रस्तावित था। प्रशासन ने अचानक इस विवाह सम्मेलन की तिथि आगे बढ़ा दी, जिससे 294 जोड़ों और उनके परिवारों में निराशा और आक्रोश फैल गया। इस फैसले के विरोध में क्षेत्रीय विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रभावित दूल्हों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 तारीख को विवाह सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।



