अमृता कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध निगम करेगा कार्यवाही
Chhindwara 06 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- विगत दिवस अमृता कंस्ट्रक्शन के संजीव चौधरी द्वारा आवेदन देकर एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से बताया गया कि अमृता कंस्ट्रक्शन के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य किए गए जिसका पूर्ण भुगतान उन्हें नहीं किया गया है। इस संबंध में नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अमृता कंस्ट्रक्शन द्वारा वित्तीय वर्ष में लगभग 16 लाख रुपए का कार्य किया गया है जबकि इन्हें अलग अलग राशियों में कुल 7,06,647 रुपए का भुगतना किया गया है।
माह फरवरी में ही इन्हें एक लाख रुपए का भुगतान नगर निगम द्वारा किया गया है। नगर निगम में लगभग 300 से अधिक ठेकेदार शहर में विभिन्न निर्माण कार्य को करते है। सभी का भुगतान राशि की उपलब्धता के अनुसार निकाय द्वारा किया जाता है। नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा इस प्रकार भ्रामक जानकारी देने एवं भयदोहन करने पर अमृता कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


