सिवनी

शिकायत पर खैरलाँजी के प्रभारी प्राचार्य हटाये गये

Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैररांजी के प्राचार्य नंदकिशोर खोबडे की अनेक शिकायतों के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राचार्य पद के दायित्व से मुक्त करते हुये श्री खोबडे को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्र कर दिया है ।

जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे ने 06 मार्च को जारी आदेश में उल्लेख किया है कि खैरलाँजी प्राचार्य खोबडे के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों को ध्यान रखते हुये, उन्हें संस्था के प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर आगामी आदेश पर्यन्त कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी में संलग्न किया जाकर शालिगराम कुमरे उ.मा.शि. को शा.उ.मा.वि. खैररांजी को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button