छिंदवाड़ाधर्म

एकल हरि कथा वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा होगा रामकथा का आयोजन

वनवासी महिला करेगी प्रवचन नगर में 7 जून को होगा पांच दिवसीय प्रवचन

Chhindwara 07 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- एकल अभियान एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट के केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं अंचल छिंदवाड़ा की अभियान समिति के विचार विमर्श के बाद नगर में आगामी 7 जून से 12 जून तक पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन होना सुनिश्चित हो गया है। ज्ञातव्य होवे कि एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष मान. मख्खन किशोर गोयल जी के छिंदवाड़ा में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्थानीय बालाजी प्लाजा में एक महत्त्वपूर्ण बैठक में उक्त निर्णय लिया गया । यहां उल्लेखनीय है कि यह कथा उन कथाकारों द्वारा कराई जा रही है जो वनवासी क्षेत्रों के निवासी हैं एवं उसी वर्ग से आते हैं जिन्होंने अयोध्या एवं वृंदावन में रामकथा व कृष्ण कथा का प्रशिक्षण लिया है ।

इस अवसर पर एकल अभियान के संरक्षक गोविन्द चौरसिया, अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, एकल श्री हरि संरक्षक श्रीमति शशिप्रभा अग्रवाल, नगर कथा आयोजन के केन्द्रीय प्रमुख भामिनी भूषण एवं केन्द्रीय प्रचार विभाग प्रमुख संजय मालवीय, अभियान प्रमुख राजकुमार बट्टी संभाग व्यास नितेंद्र शरण की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button