जनता को भाजपा पर है विश्वास, इसे बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है – मीना बिसेन
भाजपा जिलाध्यक्ष के 27 मंडलों में प्रथम प्रवास पर हुये शानदार आयोजन पर जिला भाजपा ने माना आभार
Seoni 08 March 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात 05 फरवरी से आदिवासी विधानसभा लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के मंडलों से प्रवास प्रारंभ कर 07 मार्च को बरघाट विधानसभा के मंडलों में प्रवास कर सभी मंडलों में प्रवास कार्यक्रम पूर्ण किया । हर मंडल में पहुँचकर श्रीमती बिसेन ने मंडल में निवासरत वरिष्ठजन, भाजपा नेताओं, मंडल के पदाधिकारी कार्यकत्र्ताओं एवं बूथ पदाधिकारियों से व्यापक चर्चा की और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताते हुये सभी से एकजुटता के साथ पार्टी का कार्य करने के लिये आग्रह किया । श्रीमती बिसेन ने सभी स्थानों पर अपने संबोधन में कहा है कि पार्टी के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ा है और यह विश्वास पार्टी वरिष्ठ नेताओं की कड़ी मेहनत और उनके द्वारा जनसेवा का जो संकल्प व्यक्त किया गया और सत्ता में आते ही जनकल्याण, विकास, संस्कृति का संरक्षण और देश के लिये कार्य करने वाले महापुरूषों के गौरव को स्थापित करने के कारण आमजनता ने भाजपा पर अटूट भरोसा जताया है । इस भरोसे के अनुरूप काम करने की जिम्मेदारी हम सब भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की है और इस जिम्मेदारी के प्रति हमारी ईमानदारी राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी ।
श्रीमती बिसेन ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेशों की भाजपा सरकारें जो बेहतरी के कार्य कर रही है उन्हें ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि देश का मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में सम्मान बढ़ा है ।
श्रीमती बिसेन के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा – कुलस्ते
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के मंडलों में प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद और विधायकों की मौजूदगी रही । लखनादौन और केवलरी विधानसभा के प्रवास के दौरान मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन के प्रवास कार्यक्रमों में शामिल हुये और उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि संगठन और सत्ता का बहुत बेहतर अनुभव रखने वाली जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में जिला संगठन मजबूत होगा और हर बूथ पर टीम सक्रियता से कार्य करेगी। केवलारी विधानसभा में पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने भी श्रीमती बिसेन को कुशल नेत्री बताते हुये कार्यकत्र्ताओं की भावनाओं के अनुरूप सत्ता और संगठन से समन्वय बनाकर कार्य करने की कुशलता वाली सरल और सहज अध्यक्ष बताया ।
समस्याओं का निदान करने में दक्ष है हमारी अध्यक्ष – दिनेश राय मुनमुन
इसी प्रकार सिवनी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पूरे मंडलों में प्रवास के दौरान साथ रहे और उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में मातृशक्ति का नेतृत्व मिलना हमारा सौभाग्य है । श्रीमती बिसेन पार्टी की वरिष्ठ नेत्री है । उनका सरल और सहज स्वाभाव हर कार्यकत्र्ता को आत्मविश्वास से काम करने के लिये प्रेरित करता है । कार्यकत्र्ता और जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर उनका बेहतर निदान करने की शैली उनकी कुशलता को निखरता है ।
हमें बहुत अनुभवी नेतृत्व मिला है – सांसद श्रीमती पारधी
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के बरघाट विधानसभा के मंडलों में संपन्न प्रवास के दौरान बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी भी कुछ मंडलों में साथ रही और उन्होंने कहा कि विकास के कार्य के लिये संगठन प्रेरित करता है और संगठन की मुखिया महिला होने के साथ बहुत अनुभवी मिल जाना मेरे लिये तो बेहतर है ही संगठन को विस्तार देने और महिलाओं की संगठन में भागीदारी और सक्रियता बढ़ाना और अधिक सहज होगी ।
सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय विकास को गति देगा – कमल मर्सकोले
बरघाट विधायक कमल मर्सकोले विधानसभा के सभी मंडलो में प्रवास के दौरान साथ रहे और उन्होंने कहा कि विकास के कार्यो और जनता की समस्याओं का निराकरण पूरी गति से तभी संभव हो पाता है जब सत्ता और संगठन में समन्वय हो । श्रीमती बिसेन के जिलाध्यक्ष बनने से बरघाट विधानसभा के कार्यो में तेजी आयेगी क्योंकि वह स्वयं भी मेरी ही विधानसभा से है ।
जिला भाजपा ने सभी का माना आभार
सिवनी जिले की चारो विधानसभाओ के 27 मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का 05 फरवरी से 07 मार्च तक प्रवास हुआ । इस प्रवास के दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत हुआ, मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, वरिष्ठ जन,वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों एवं उनकी समस्त टीम ,बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने जिला अध्यक्ष सहित साथ में पहुँचे अतिथियों का स्वागत सत्कार किया एवं उन्हें धैर्य पूवर्क सुना तथा कार्यक्रम की सफलता के लिये जो सहयोग दिया उसके लिये जिला भाजपा की ओर से भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सभी संबंधितो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया है ।








