छिंदवाड़ा

250 वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों का सफलतापूर्वक किया गया परीक्षण एवं चिन्नांकन

Chhindwara 10 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- (अमरवाड़ा) आसरा केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा लगातार वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों के क्षेत्र में नि शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 10 मार्च 2025 दिन सोमवार को आसरा केंद्र द्वारा स्वावलंबन केंद्र अमरवाड़ा में 250 वृद्ध जन एवं दिव्यांग जनों का परीक्षण कर चिन्हांकन किया गया ।

जिन्हें जल्द सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।इस चिन्हांकन शिविर में आसरा केंद्र द्वारा 169 वृद्धजनों का एवं 81 दिव्यांग जनों का परीक्षण किया गया जिसमें बैटरी चलित ट्राई साइकिल व्हीलचेयर वॉकर छड़ी कान की मशीन कमोड कुर्सी कमोड व्हीलचेयर कमर के बेल्ट घुटनों के बेल्ट पीठ के बेल्ट आदि सहायक उपकरणों का वितरण हेतु पंजीयन एवं चिन्नांकन किया गया।

इस चिनांकन शिविर में जबलपुर से सम्मिलित हुए डॉक्टर नरेंद्र कुमार एवं डॉक्टर प्रणेश , आसरा केंद्र जिला समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय रोहित कुमार मालवीय  राहुल साहू वर्षा मैडम एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button