तथ्यहीन आरोपों से जनता को गुमराह नहीं कर सकती कांग्रेस : शेषराव यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— आरोप हैं तो जांच एजेंसियों के समक्ष रखें प्रमाण, प्रेसवार्ता से भ्रम फैलाने की राजनीति बंद करे कांग्रेस
शेषराव यादव कांग्रेस पर हमला – तथ्यहीन आरोपों से जनता को गुमराह नहीं कर सकती कांग्रेस
Chhindwara 02 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सरकार से सवाल पूछने की होती है,
लेकिन बिना तथ्य और प्रमाण के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक शोर मचाने से सत्य स्थापित नहीं होता।
शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस जिन विषयों को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है, यदि उसके पास कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें संबंधित जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।
यह भी पढ़े :- ज्येष्ठ की तपिश के बाद आषाढ़ की सौगात, सिवनी में तीन दिन से झमाझम बारिश; किसानों के चेहरे खिले
उन्होंने कहा कि प्रेसवार्ता के माध्यम से भ्रम का वातावरण बनाना न तो लोकतांत्रिक परंपरा है और न ही जनहित में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक संस्कार निराधार आरोप लगाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही निभाने का है।
प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हुआ है, जिससे कांग्रेस विचलित दिखाई दे रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर प्रश्नचिन्ह लगाने से पहले अपने लंबे शासनकाल का निष्पक्ष मूल्यांकन करना चाहिए।
जनता भली-भांति जानती है कि किस सरकार ने विकास को गति दी और किसने वर्षों तक जिले को केवल राजनीतिक प्रयोगशाला बनाकर रखा।
https://globalbharattv.in/news/bjp-congress-workers-clash-in-chhindwara



