छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

हरामखाऊ 37 वॉं सम्मेलन छिंदवाड़ा में आज, प्रताप फौजदार देगे अपनी प्रस्तुति

Chhindwara 11 March 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- होली के अवसर पर आयोजित होने वाले छिन्दवाड़ा जिले के बहुप्रतिष्ठित कार्यक्रम हराम खाऊ अपमान समारोह का आयोजन परम्परा अनुसार होलिका दहन की पूर्व संध्या पर स्थानीय दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से आयोजित किया जावेगा जिसमें देश के मशहूर कामेडियन प्रताप फौजदार अपने चिर परिचित अंदाज में हास्य रस की वर्षा करेंगे जिसमें उपस्थित जनसमुदाय आनंद रस में डूब जायेगा उक्त आशय की जानकारी देते हुऐ समिति के संतोष जैन सरल, हेमन्त जैन और सौरभ ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा कार्यक्रम को एकदम नये अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें छिन्दवाड़ा के वरिष्ठ साहित्यकार मन्नूलाल झकलट हराम खाऊ टाइम्स के 37 वें अंक के मुख्य अंश का वाचन अपने विशेष अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।

  हरामखाऊ आर्केस्ट्रा द्वारा छिन्दवाड़ा के समस्त जनप्रतिनिधियों पर आधारित हास्य रस से परिपूर्ण पेरोडीयो का गायन किया जावेगा जो आकाशीय का केन्द्र होगा इस वर्ष कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में विवेक बंटी साहू सांसद, कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री, राकेश सिंह प्रभारी मंत्री, चौ.चन्द्रभान सिंह पूर्व मंत्री, दीपक सक्सेना पूर्व मंत्री,डॉ. शेषराव यादव जिलाध्यक्ष भाजपा छिन्दवाड़ा, विश्वनाथ ओक्टे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा,महापौर विक्रम आहके,निगम अध्यक्ष सोनू मागो, शीलेन्द्र सिंह कलेक्टर, अजय पाण्डे एस.पी., सुधीर जैन एस.डी.एम. , सी.पी.राय आयुक्त नगर निगम सहित छिन्दवाड़ा के समस्त जनप्रतिनिधिगण का मिडिया जगत के समस्त साथीगण उपस्थित रहेगे। उक्त कार्यक्रम की ओर भी आकर्षक बनाने हेतु समिति के पदाधिकारियों राजू चरणागर,प्रणय नामदेव,सुनील जैन,अरविंद राजपूत,प्रदीप स्नेही,विजय आनंद दुबे,रजनीश जैन,तरूण जैन,योगेश बेले,घनश्याम राजपूत,विजय गुप्ता,गुंजन नायक ,नरेश सोनी नारू,आशीष अग्रवाल,सुनील बनारसे,बबलू बरमैया,ऋषभ तिवारी,जागेन्द्र सोलंकी,ये सभी अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हुऐ है हराम खाऊ टाइम्स परिवार समस्त नगर वासियों से इस विलक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली के उपलक्ष्य में हॉस्य रस से सराबोर होने हेतू सहपरिवार इष्ट मित्रों सहित आमंत्रित करता है महिलाओं के बैठने की उचित व्यवस्था बनाई गई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button