WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों की नुकसानी की भरपाई मेरी मांग है – ठाकुर रजनीश सिंह

केवलारी में प्रदेश स्तरीय जाँच दल, सूखी फसलों एवं नहरों का कर रहा मुआयना

 Seoni 10 April 2025

सिवनी यशो:- केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान सदन में केवलारी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भीमगढ़ डेम से सिंचित टेल क्षेत्र में पानी न मिलने के कारण सूखी (खराब) फसलों की जाँच कराये जाने एवं किसानों को उचित मुआवज़ा राशि प्रदान किए जाने की माँग की गयी थी । विधायक की मांग एवं क्षेत्रीय जनता के द्वारा लगातार आंदोलन और सिंचाई के आभाव में फसल बर्बाद होने से संबंधित ज्ञापन सौंपे गये थे, जिस पर संज्ञान लेते हुये जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने जाँच के निर्देश दिये । विभागीय मंत्री के आदेश अनुसार केवलारी विधानसभा क्षेत्र में हुई नुकसानी के लिये प्रदेश स्तरीय जाँच दल गठित किया है जिसने सिवनी जिले के केवलारी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में 09 अप्रैल एवं 10 अप्रैल को खेतो में पहुँचकर सूखी हुई फसल की जाँच की है एवं किसानों से चर्चा करते हुये यह भी कहा है कि सरकार नई सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिये प्रस्ताव भी तैयार करवा रही है।

किसानों की नुकसानी की भरपाई मेरी मांग है - ठाकुर रजनीश सिंह - Seoni News

आज 10 अप्रैल को जाँच दल के भ्रमण के दौरान केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी साथ में है । जाँच दल के साथ गुरूवार 10 अप्रैल को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किया, एवं बांध की वस्तुस्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया एवं आगामी स्थिति में पानी की समस्या को देखते हुए बांध के गहरीकरण एवं जल्द ही नहरों के सीमेंटीकरण कराये जाने की बात रखी।

जाँच दल में यह अधिकारी रहे

तत्पश्चात् विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने जाँच दल के साथ टेल क्षेत्र विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पानी न मिलने के कारण खऱाब हुई फसलों का निरीक्षण किया। पीडि़त किसानों को जाँच उपरांत शत प्रतिशत मुआवजा राशि बनाई जाकर किसानों को राहत राशि प्रदान कराये जाने हेतु बात रखी।
जाँच दल में कार्यपालनयंत्री राजेश धामगे, रवि जैन, वीरेन्द्र शाह, विनोद उइके, एस.डी.ओ मर्सकोले , के.के सनोडीया समेत जल संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

छींदा के लघु डेम का गहरी एवं टाला टाली बांध और रायखेड़ा में जलाशय निर्माण की मांग

किसानों की नुकसानी की भरपाई मेरी मांग है - ठाकुर रजनीश सिंह - Seoni News

भोपाल से आये प्रतिनिधि मंडल ने मेहनतकश किसानों को आश्वस्त कराया कि सिचाई के पानी के अभाव में जिन किसानों की गेहूँ की खड़ी फसल सूख गयी है, उन किसानों को हमारी जाँच रिपोर्ट के आधार पर राजस्व विभाग सर्वे करेगा फिर शासन आपकी सूखी खड़ी फसल की भरपाई मुआवजा के बतौर कर पायेगा। भोपाल पहुँचे जाँच दल के प्रतिनिधि मंडल को किसानों ने बताया कि भविष्य में छींदा टेल क्षेत्र के किसानों को नहर से सिचाई के पानी की दिक्कत न आये इसीलिए ग्राम अहरवाड़ा से ग्राम छींदा तक सीधी नहर बनाई जाये, साथ ही छींदा के लघु डेम का गहरीकरण कर डेम की ऊचाई बढ़ाई जाये। छींदा के समीप ग्राम टाली – टाला बाँध और ग्राम रायखेडा में मिनी जलाशय बनाया जाये। किसानों ने जाँच दल को बताया कि यहाँ छींदा क्षेत्र में लघु डेम बनाये जाने से भीमगढ़ बाँध को सिचाई के पानी की मारामारी से निजात मिलेगी

इन ग्रामों में हुआ अधिक नुकसान, नरवाई से नुकसानी का अनुमान

किसानों ने बताया कि जाँच को बताया गया है कि केवलारी के नहर टेल क्षेत्र छींदा के ग्राम सरई, पुंगार, खुर्शीपारदीप, मालनवाड़ा, छींदा, बक्शी – बबरिया, तिदुआ, चांदनखेड़ा, डुंगरिया, गुबरिया,पुतर्रा, खापा, ग्वारी ( देहवानी ), सालीवाड़ा, खैररांजी आदि ग्रामों के किसानों की गेहूँ की फसल को सिंचाई के लिये पानी नहीं मिलने से फसल बर्बाद हुई है । किसानों के बताये अनुसार ग्रामों के खेतो में फसल का अधिकारियों ने मुआयना भी किया । अनेक किसानों ने खेत में कटाई भी कर ली है जिसका अधिकारी नरवाई के अनुसार अंदाजा लगा रहे है । हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी नरवाई के आधार पर कितना सही अनुमान लगायेंगे यह विचारणीय है । पहुँचे जाँच दल ने क्षेत्रीय किसानों एवं केवलारी विधायक के साथ नहरों की स्थिती का भी अवलोकन किया है ।

प्रदेश स्तरीय जाँच दल पहुँचा केवलारी, सूखी फसलों का कर रहा मुआयना

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!