WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाराजनीति

भाजपा के नेताओं ने देश की बहादुर सेना, सैनिक व जनता का किया अनादर

शहर कांग्रेस कमेटी ने फूंका जगदीश देवड़ा व विजय शाह का पुतला
भाजपा के बदजुबानी नेताओं के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Chhindwara 17 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा के चापलूस नेताओं ने देश का गौरव भारतीय सेना, बहादुर सैनिक व जनता का अनादर करने की सीमा लांघ दी है। एक-एक कर भाजपाई अपने संस्कार व संस्कृति का परिचय देते हुए लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर सेना का मनोबल तोड़कर सैनिक व जनता को अपने चरणों में नतमस्तक करा रहे हैं। सेना व सैनिक से देश की सीमा सुरक्षित है। भाजपाई नेता जिस पद व कुर्सी पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे वह पद जनता के रहमो करम से मिली है यह भी भाजपा के बदजुबानी नेता भूल गए, उन्हें मान व मर्यादा याद दिलाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय गांधी चौक (फव्वारा चौक) पर मप्र सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन करने के उपरांत कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का देश के प्रति सम्मान है तो तत्काल जगदीश देवड़ा को पद से हटाकर बर्खाश्त करें, क्योंकि उनका यह बयान बेहद आपत्तिजनक व देश, देश की सेना व सैनिकों का भी अपमान है। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के चरणों में देश को नमस्तक कराने का अधिकार किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं है, जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करें उनके लिए किसी भी राजनीतिक दल में जगह नहीं होनी चाहिए इसके बावजूद भी भाजपा ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रही है तो इसका साफ अर्थ है कि भाजपा दिखावे की देशभक्ति कर रही है।

आयोजित पुतला दहन में शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!