छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा ज्योतिबा फुले की जयंती मनायी गयी

सिवनी 11 अप्रैल 2023
 सिवनी यशो:- :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रारंभ किये गये सामाजिक न्याय सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है 11 अप्रैल मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का भाजपा जिला कार्यालय बारापत्थ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में मनायी गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा की गयी कार्यक्रम में समाजसेवाी हरकचंद टेमरे मुख्य वक्ता रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर विशिष्ठ आतिथी के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं समाजसुधारक अनुकरणिय ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ जयंती कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता हरकचंद टेमरे ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि महिला को शिक्षित एवं जागरूक करने का अहम कार्य ज्योतिबा फुले ने किया इसके लिए उन्होंने समाज का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन कभी भी अपने मकसद एवं उद्देश्य से डिगे नहीं। शिक्षा के कार्य में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने गरीब, दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रदेशा एवं केंद्र सरकार की नीतियों को गिनाते हुये कहा कि भाजपा सरकारों ने ज्योतिबा फुले के महान विचारों के अनुरूप समाज में शिक्षा और विकास की दौड़ में पिछड़ गये लोगो के जीवन स्तर को उठाने के लिये लगातार प्रयास करते हुये मातृशक्ति के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निर्वाह किया है । श्री दुबे ने ज्योतिबा फुले के जीवन को अनुकरणीय बताते हुये कहा कि उनके कार्यो से समाज में जो चेतना आयी उसे ही हमारी सरकारे आगे बढा रही है ।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतपाल बघेल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी मोर्चा के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल श्रीवास्तव ने स्वागत संबोधन दिया कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button