खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

विकासखण्ड स्तरीय सांसद कबड्डी खेल प्रतियोगिता संपन्न

सिवनी 21 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट खेलो इंडिया अंतर्गत सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के मंशानुरूप ब्लॉक स्तरीय सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बालिका एवं बालक वर्ग के लिए किया जा रहा है। आयोजन अंतर्गत 18 अप्रैल को छपारा एवं बरघाट में ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम एवं खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र, मेडल, ट्राफी एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। ब्लाक स्तरीय विजेता टीमें मुलना स्टेडियम बालाघाट में आयोजित होने वाली लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।
यह जानकारी सांसद के निज सचिव सतीश ठाकरे ने देेते हुए बताया है कि गत 18 अप्रैल को विकासखण्ड छपारा एवं बरघाट मुख्यालय में ब्लाक स्तरीय सांसद कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विकास खण्ड बरघाट अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में ग्राम धोबीसर्रा तथा बालिका वर्ग में ग्राम सिलघाट की टीम विजेता एवं बालक वर्ग में ग्राम विजयपानी व बालिका वर्ग में शासकीय कन्या शाला बरघाट की टीम उपविजेता रही। इसी तरह छपारा विकासखण्ड में बालक वर्ग में ग्राम झिर्री की टीम विजेता एवं धुनई की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक पृथक मेडल, प्रमाण पत्र, ट्राफी एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया । प्रतिभागी सभी टीमों के खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसी क्रम में 21 अप्रैल को फुटबाल स्टेडियम सिवनी एवं खेल परिसर कुरई में ब्लाक स्तरीय सांसद कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
श्री ठाकरे ने बताया कि बरघाट मुख्यालय में आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता बालक एवं बालिका टीमों को सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन द्वारा पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर महादेव तेकाम, श्याम सिंह कुमरे आईएएस, मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, शासकीय महाविद्यालय बरघाट जनभागिदारी समिति अध्यक्ष देवेन्द्र राहंगडाले, जितेंद्र राहंगडाले, विजय राहंगडाले, मनोज उइके, राम पटले, अंशुल पवार, सत्यांश भट्ट, अनिल पाठक एवं गणमान्य नागरिक तथा खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!