छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथ प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
सिवनी 21 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – गत बुधवार 19 अप्रैल को जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सिवनी नगर के समीपस्थ ग्राम कंडीपार स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का प्रात: 11:30 बजे प्रभारी मंत्री श्री सखलेचा ने वहाँ पहुँचकर 3 डी व्यू माडल को देखा तथा निर्माण एजेंसी जेपी स्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड राजकोट (गुजरात) के अधिकारियों से निर्माण के संबंध मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की । विधायक श्री राय के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त कार्य समयावधि पर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आलोक दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा, क्षितिज सिंघल कलेक्टर, रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, अरविन्द सेन, आशीष मानाठाकुर, पीयूष दुबे , आशीष सोनी, अनूप मिश्रा, अहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, कमल किशोर सिंगारे पीआईयू, मेघा शर्मा एसडीएम, रविन्द्र पारधी प्रभारी तहसीलदार सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन कलेक्टर सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन की बैठक मे शामिल हुए। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री विधायक श्री राय के साथ दलसागर चौपाटी पहुंचकर निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध मे उपस्थित नगर पालिका के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी, पार्षद गण, सहित अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इसके पूर्व में प्रात: 10:00 बजे प्रभारी मंत्री जी के लखनादौन आगमन पर विधायक श्रीा राय द्वारा होटल मिडवे ट्रीट में मुलाकात कर स्वागत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button