छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नगर परिषद द्वारा उपेक्षित सभी व्यवस्थाओ को पूरा किया जायेगा – इमरता साहू

 बरघाट में शांति समिति की बैठक संपन्न –

सिवनी 21 अप्रैल 2023
  बरघाट यशो: – बरघाट में आगामी परशुराम जयंती, एवं ईद को लेकर थाना प्रांगण मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आपसी सौहार्द और मेल जोल के साथ दोनों त्योहारों को मनाने की अपील की गई। इस बैठक में एसडीएम अमित सिंह, एसडीओपी शशिकांत सैयाम, तहसील अमित रिनाहिते, थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा, बरघाट नगर परिषद की अध्यक्ष इमरता साहू, बरघाट नगर परिषद के सीएमओ वेदप्रकाश पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। जिसमें उन्होंने दोनों समुदायों से सौहार्द और मेल जोल के साथ अपने-अपने पर्व बनाने की बात कही।

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
शांति समिति की बैठक नगर परिषद द्वारा उपेक्षित सभी व्यवस्थाओ को नगर परिषद बरघाट की अध्यक्षता इमरता साहू द्वारा पूर्ण कराने की बात कही गयी । तहसीलदार अमित रिनाहिते ने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को कहा। एसडीओपी शशिकांत सरैयाम साथ ही कहा कि किसी भी शरारती तत्वों के बहकावे में ना आएं और शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। जिससे समय रहते उन पर कार्रवाई की जा सके। बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ मिल जुलकर त्यौहार मनाए जाने की परंपरा रही है, अनुविभागीय अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि शांति और भाईचारा को बनाए रखने का दायित्व हम सब पर है, इसलिए त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग करें। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने हमेशा की तरह शासन-प्रशासन का पूरी तरह सहयोग करने की बात कही।  इस मौके पर विधुत विभाग के सहायक यंत्री लोकेन्द वर्मा द्वारा नगर में अच्छी विधुत व्यवस्था प्रदान करने के लिये उनकी प्रशंसा की गयी। 
इस अवसर पर पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, सासंद प्रतिनिधि अनिल पाठक, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील अवधिया, शिवशंकर शर्मा, जाहिद खान,  ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंश उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राकेश बाजपेयी, सत्यांश भट्ट, राकेश बिसेन के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button