Seoni 12 September 2025
सिवनी यशो : अग्रकुल प्रवर्तक श्री 1008 महाराज अग्रसेन का 5179वां जन्मोत्सव सिवनी अग्रवाल समाज द्वारा 13 से 22 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आज 13 सितंबर को रक्तदान शिविर से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रमों की झलक
-
13 सितंबर – रक्तदान शिविर (सुबह 11 से शाम 5 बजे) श्री अग्रसेन भवन लूघरवाड़ा में, साथ ही कैंसर व दंत चिकित्सा जांच शिविर। अग्रवाल धर्मशाला दुर्गा चौक में 10 से 16 सितंबर तक नि:शुल्क योग शिविर।
-
18 सितंबर – ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ, जिसमें अग्रवाल समाज की महिला मंचों की प्रस्तुति होगी।
-
19 सितंबर – फायरलेस कुकिंग, रचनात्मक प्रतियोगिताएँ और “जीरो से हीरो” डांस प्रतियोगिता।
-
20 सितंबर – आनंद मेला, म्यूजिकल चेयर व पासिंग दा पार्सल प्रतियोगिता।
-
21 सितंबर – ड्राइंग, टी-शर्ट पेंटिंग, बच्चों के खेलकूद और शाम को ट्रेडिशनल डांस प्रतियोगिता व सास-बहु रैम्प वॉक।
-
22 सितंबर (मुख्य दिवस) – सुबह 10 बजे विशाल वाहन रैली, दोपहर में पूजन-हवन और महाआरती, शाम 4 बजे से परंपरागत विशाल शोभायात्रा।
समाज की तैयारी
समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (भालोटिया) और महासचिव नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी जन्मोत्सव में सभी आयु वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। मुख्य यजमान श्री संदीप-प्रियंका अग्रवाल होंगे।
साधारण सभा
अग्रवाल समाज समिति की वार्षिक साधारण सभा आज 13 सितंबर को शाम 4 बजे अग्रसेन भवन लूघरवाड़ा में आयोजित होगी। इसमें संस्था की आय-व्यय आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।





