क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस नेता के घर के पेड़ पर लटके थे एक करोड़ रूपये

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक कांग्रेस के नेता अशोक कुमार राय के भाई सुब्रमण्यम राय के मैसूर में स्थित घर पर छापा मारा

कांग्रेस नेता के भाई के घर के पेड़ पर लटके थे एक करोड़ रूपये
कांग्रेस नेता के भाई के घर के पेड़ पर लटके थे एक करोड़ रूपये

मैसूर – कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के घर में लगे पेड़ पर नोट ऊग रहे है पेड़ पर नोट ऊगने की सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की जिसमें कर्नाटक काांग्रेस के एक नेता के भाई के घर पर छापा मारा जहाँ एक पेड़ पर छिपाकर रखे गए एक करोड़ रुपये जब्त किए. इनकम टैक्स अधिकारियों ने कर्नाटक कांग्रेस नेता अशोक कुमार राय के भाई सुब्रमण्यम राय के मैसूर में स्थित घर पर छापा मारा था अशोक कुमार राय राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में यह छापामारी चल रही है अनेक नेताओं के यहाँ से नोट बरामद हुये है । यह नेाट 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में गैरकानूनी तरीके सें खर्च किये जाने के लिये रखे जा रहे है जिस पर कर्नाटक पुलिस की पैनी नजर है । कर्नाटक पुलिस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में छापेमारी कर रही है. सुब्रमण्यम राय के आवास पर तलाशी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें नोटों से भरा एक बॉक्स एक पेड़ पर छिपाकर रखा हुआ दिख रहा है।
चुनावी राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एजेंसियों द्वार इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है और उनकी एफआईआर दर्ज की जा रही है ।. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!