शिक्षक शिल्पकार की भांति भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं: सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा में चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक शिल्पकार की भांति भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं: सांसद बंटी विवेक साहू
Chhindwara 20 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे एक शिल्पकार की भांति राष्ट्र की भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। भारत की आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अनेक विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों ने पूरी लगन और श्रद्धा के साथ देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दिया है।
उक्त विचार सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के चंद्रप्रभा लॉन एवं राज राजेश्वरी मंदिर, शक्ति नगर में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान किया गया।
सांसद साहू ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को आकार देते हैं।
सांसद निधि से मंदिर प्रवेश द्वार का भूमिपूजन
राज राजेश्वरी मंदिर, शक्ति नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निधि से 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंदिर प्रवेश द्वार का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया गया।
यह भी पढ़े :-
सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में 159वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न
महाराजा के दरबार में पहुंचा संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ
7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात



