खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप में बच्चे सीख रहे योग, खेल सहित अनेक कलाँओं की बारीकियाँ

(समर कैंप में योग की अद्भुत क्रियाओं का प्रदर्शन)  

सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप में बच्चे सीख रहे योग, खेल सहित अनेक कलाँओं की बारीकियाँ - Seoni News

सिवनी 06 मई 23
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के छटवें दिवस में दीप प्रज्जवलन प्रांतीय योग प्रमुख चुन्नीलाल बोपचे एवं पतंजलि योग समिति के कुशल प्रशिक्षक नरेश मिश्रा ने किया। श्री बोपचे ने जल नेती एवं सूत्र नेती जैसी अद्भुत यौगिक क्रियाओं का सुन्दर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कम्प्यूटर, वैदिक गणित, मेंहदी, चित्रकला, कबड्डी, खो-खो, जूडो कराटे, मूर्तिकला, चित्रकला, संगीत आदि उत्कृष्ट विद्यालय के खेल प्रशिक्षक देवेन्द्र ठाकुर एवं संजय बघेल का भी कबड्डी एवं खो-खो खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। नगर के प्रख्यात मूर्तिकार श्री दिनेश ठाकुर ने अपनी अद्भुत मूर्तिकला का प्रदर्शन करते हुए छात्रों को मूर्तिकला की बारीकियों से परिचित कराया। चित्रकार आशु सदाफल चित्रकला की बारीकियों से प्रशिक्षार्थी को अवगत करा रहे है। वही मेंहदी का अत्यन्त सुन्दर प्रशिक्षण सुश्री प्रीति वर्मा द्वारा दिया जा रहा है। कम्प्यूटर की अद्भुत दुनिया का साक्षात्कार सुश्री तमन्ना ठाकुर एवं सौरभ राय, निशांत गार्वे द्वारा दिया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button