छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक ज्योतिर्लिंग अभिषेक हेतु ओंकारेश्वर रवाना

बरमान घाट में हवन-पूजन कर कराया कन्या भोज

सिवनी विधायक ज्योतिर्लिंग अभिषेक हेतु ओंकारेश्वर रवाना - Seoni News

सिवनी 06 मई 2023
सिवनी यशो: – शनिवार 06 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन सपत्नीक देवाधिदेव भगवान महादेव जी के अभिषेक के लिए ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर रवाना हुए।
पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा अंतर्गत शनिवार को 6 वें दिवस सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रात्रि विश्राम के पश्चात मां नर्मदा जी के उदगम स्थल अमरकंटक में प्रात: काल नर्मदा मैया की पूजन अर्चन कर माई की बगिया में आरती करने के उपरांत पुन: बरमान घाट पहुंचे। जहां पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सपत्नीक विधि विधान से विद्वानों द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा जी की श्रद्धापूर्वक आरती व हवन-पूजन किया।

सिवनी विधायक ज्योतिर्लिंग अभिषेक हेतु ओंकारेश्वर रवाना - Seoni News

इसके उपरांत श्रीमती रजनी राय ने कन्याओं का तिलक किया। तथा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कन्याओं को भोजन परोसा आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा अंतर्गत मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर नर्मदे हर के उदघोष के साथ भगवान शिव जी के बारह ज्योतिर्लिंगों मे से एक ओंकारेश्वर में स्थापित ज्योतिर्लिंग के अभिषेक के लिए ओंकारेश्वर रवाना हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button