छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पार्टी संगठन की गतिविधियां और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाए मीडिया विभाग

*मीडिया विभाग की बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने किया आह्वान*

पार्टी संगठन की गतिविधियां और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाए मीडिया विभाग - Seoni News

12 मई 2023
भोपाल। मीडिया विभाग के लोग पार्टी का चेहरा हैं। जनता उन्हें पहचानती है। उनकी जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के दोनों अंगों संगठन तथा सरकार की छवि को जनता के बीच प्रस्तुत करें। पार्टी की गतिविधियों तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कामों को पूरी ताकत से जनता तक पहुंचाएं। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरुवार को पार्टी के मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं निवृत्तमान मीडिया प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर मंचासीन थे। बैठक के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

*पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने में सहभागी बने मीडिया विभाग: -मुरलीधर राव*

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी अब चुनाव मोड में आ गई है। इन चुनावों के लिए पार्टी ने अपने लक्ष्य तय किए हैं। इनमें से एक है 200 से ज्यादा सीटें हासिल करना और दूसरा है 51 प्रतिशत वोट शेयर। अपने स्तर पर पार्टी इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर पर पार्टी को इन लक्ष्यों तक पहुंचाने के काम में सहभागी बनें। श्री राव ने कहा कि हमें जिला और मंडल स्तर तक प्रशिक्षित, विषय की जानकारी रखने वाले, सक्रिय और उर्जावान प्रवक्ताओं को पार्टी से जोडऩा है ताकि हम चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ काम कर सकें। हमें यह भी ध्यान रखना है कि जो नए लोग विभाग से जुड़ें, उनमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो। श्री राव ने कहा कि मीडिया विभाग में विभिन्न भूमिकाओं में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की समीक्षा हो और उनके मूल्यांकन के लिए मापदंड तय किए जाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग में अनेक श्रेणियां हैं। सबकी अलग-अलग भूमिकाएं हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति अपनी भूमिका को पहचाने और उसके अनुरूप काम करे, ताकि विभाग का काम सहजता से चलता रहे।

*एक टीम के रूप में विरोधियों को जवाब दें मीडिया कार्यकर्ता – विष्णुदत्त शर्मा*

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मीडिया विभाग का काम बहुत बड़ा है। मीडिया विभाग पार्टी की छवि, उसके चेहरे को उभारता है। जनता में पार्टी के प्रति धारणा बनाता है। जो बात हमारे प्रदेश स्तर के प्रवक्ता बोलते हैं, उसका ही अनुसरण हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी करते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि मीडिया विभाग के लोग निरंतर अध्ययन करें, अपने आपको अपडेट रखें और अपने प्रदर्शन में सुधार कैसे हो सकता है, इस पर विचार करें। उन्होंने मीडिया विभाग के काम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विरोधियों द्वारा समाज में फैलाएं जा रहे झूठ को बेनकाब करना, उनके राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार और हथकंडेबाजी को पहचानना तथा उनके ”डर्टी ट्रिकÓÓ डिपार्टमेंट को पूरी ताकत से जवाब देना भी मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ता एक टीम के रूप में विरोधियों को जवाब दें, यही पार्टी की अपेक्षा है। इसके लिए अपने विषयों में पारंगत लोगों को विभाग से जोडें। आवश्यकता के अनुसार क्षेत्रीय भाषाओं, बोलियों के जानकारों को भी इसमें शामिल करें, ताकि वे इन भाषाओं में पार्टी की आवाज को जनता तक पहुंचा सकें।

*दोहरी भूमिका का निर्वाह करे मीडिया विभाग:- हितानंद जी*

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि जैसे-जैसे संचार के साधन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रचार के माध्यम भी बदल रहे हैं। मीडिया के क्षेत्र में हर रोज नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। पहले अखबार, फिर रेडियो, टेलीविजन और अब न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसके साथ-साथ मीडिया विभाग का काम भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग का काम दोहरी भूमिका वाला है। एक तरफ जनता के बीच, पार्टी में बूथ स्तर तक संगठन तथा सरकार के कामों की जानकारी पहुंचाना है, तो वहीं दूसरी तरफ हमारे विरोधी दलों की गतिविधियां क्या हैं, नीचे के स्तर पर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना है। मीडिया विभाग के लोगों को इन दोनों ही भूमिकाओं में काम करना है। हितानंद जी ने कहा कि मीडिया विभाग में कुछ समय पहले ही विभिन्न स्तरों तक प्रशिक्षण हुए हैं और हमारा प्रदेश का तंत्र विकसित हो चुका है। लेकिन हमें इस बात की चिंता करनी होगी कि जिला स्तर पर हमारा तंत्र कैसे अपडेट रहे और सक्रियता के साथ अपनी भूमिका का निर्वाह करे।

*मीडिया विभाग की प्राथमिकता रहेगी नवाचार – आशीष अग्रवाल*

बैठक में प्रस्तावना भाषण देते हुए नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने नयी जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा और इस दायित्व के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यह पद नहीं दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि मुझे सामर्थ्य और शक्ति दें, जिससे मैं इस दायित्व को बखूवी निभा सकूं। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। उसी क्रम में मीडिया टीम भी अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। नये नवाचार मीडिया टीम की प्राथमिकता रहेगी।
बैठक का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने किया। बैठक में सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता तथा जिलों के मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!