श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आज सोमवार को
राम मंदिर शुक्रवारी में रात 8:30 बजे होगी बैठक, शोभायात्रा को भव्य बनाने का आह्वान
सिवनी यशो:- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव समिति एवं श्री बालरूप हनुमान मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना एवं भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।
यह बैठक सोमवार, 9 मार्च 2026 को रात्रि 8:30 बजे राम मंदिर शुक्रवारी, सिवनी में आयोजित होगी।
समिति की ओर से नगर के सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने में अपना सहयोग प्रदान करें।
आयोजकों ने आह्वान किया है कि भगवान शिव की नगरी सिवनी की पावन भूमि पर आयोजित होने वाले इस पर्व में सभी श्रद्धालु मिलकर भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना और भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।



