कोतवाली पुलिस की तत्परता से 8 घंटे में मिला खोया बैग, 8 तोला सोना सुरक्षित लौटाया
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला, ईमानदार कार्रवाई की सराहना
सिवनी यशो:- Seoni Police के थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर खोया हुआ बैग बरामद कर उसमें रखे लगभग 8 तोला सोने के आभूषण सुरक्षित वापस लौटा दिए।
बाजार में गिरा था बैग, 8 तोला सोना था मौजूद
जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय की बहन, अधिवक्ता सुश्री प्रीति राय दिनांक 01/06/2026 को स्कूटी से बाजार आई थीं। नगर पालिका चौक के पास उनका बैग गिर गया, जिसमें लगभग 8 तोला सोने के आभूषण रखे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुई त्वरित कार्रवाई
मामले को पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के संज्ञान में लाया गया। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर बैग का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
परिवार को सुरक्षित लौटाया गया बैग
पुलिस ने बरामद बैग को सभी सामान सहित सुश्री प्रीति राय को सुपुर्द किया। बैग सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना की।
पुलिस टीम के सम्मान में ₹21,000 का सम्मान
पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर श्री प्रदीप राय एवं परिवार ने संबंधित पुलिस टीम के सम्मान में ₹21,000 का चेक पुलिस अधीक्षक को भेंट किया।
पुलिस की प्रतिबद्धता
Seoni Police ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता


