श्री सिद्धेश्वर मारुति महाकाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, सांसद बंटी विवेक साहू हुए शामिल
मंदिर परिसर में की पूजा-अर्चना, सांसद निधि से 3 लाख रुपये की प्रोफाइल शीट लगाने की घोषणा
शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव छिंदवाड़ा, सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिर के लिए 3 लाख की घोषणा
Chhindwara 26 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शहर के सुंदर देवरे नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर मारुति महाकाल मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़े :- लोकतंत्र के मूल्यों को समर्पित प्रेरणादायी क्षण: लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 25 से 27 जून तक आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नगर निगम सभापति एवं वार्ड पार्षद चंद्रभान देवरे ने बताया कि पूर्णाहुति के उपरांत शाम 5 बजे से भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिर परिसर में सांसद निधि से 3 लाख रुपये की लागत से प्रोफाइल शीट लगाने की घोषणा की। जन कल्याण समिति एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक बालाजी देवरे सहित समिति के सदस्यों ने सांसद का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
यह भी पढ़े :- हल्की बारिश में घंटों गुल रहती है बिजली? कान्हीवाड़ा के उपयंत्री पर क्षेत्रवासियों ने लगाए मनमानी के आरोप
कार्यक्रम में मिलिंद नवघरे, शरद बेन्डे, श्री डेहरिया, चंदू जैन, अरविंद राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य पंडित नंदकिशोर शास्त्री एवं पंडित विनोद शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक विधियां संपन्न कराई जा रही हैं।
https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/jamui/pran-pratishtha-mahotsav



