सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी के 1937 मेधावी विद्यार्थियों के खाते में पहुंचे 25 हजार, वंशिका जैन और सत्यम चन्द्रवंशी भोपाल में सम्मानित

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन क्लिक से खातों में अंतरित की राशि

सिवनी लैपटॉप योजना 2026 – सिवनी के 1937 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिले 25 हजार, CM मोहन यादव ने किया राशि अंतरण

Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार को विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए राशि अंतरित की गई। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन क्लिक के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि का अंतरण किया।

सिवनी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना के तहत 25 हजार रुपये की राशि अंतरित
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत सिवनी जिले के 1937 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए ₹25 हजार की राशि अंतरित की गई।

सिवनी के 1937 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

योजना के अंतर्गत सिवनी जिले के कुल 1937 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। इनमें 715 बालक एवं 1222 बालिकाएं शामिल हैं। पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

योजना के लिए कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

वंशिका जैन और सत्यम चन्द्रवंशी भोपाल कार्यक्रम में हुए शामिल

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की सिवनी जिले की प्रवीण्य सूची में चयनित एक छात्र एवं एक छात्रा को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के छात्र सत्यम चन्द्रवंशी एवं मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपारा की छात्रा वंशिका जैन अपने-अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका के साथ भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वंशिका जैन ने 12वीं वाणिज्य संकाय में सिवनी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित भी किया।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। लैपटॉप के लिए मिलने वाली राशि से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के दौरान अध्ययन, ऑनलाइन सामग्री और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने में सहायता मिलेगी।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने योजना से लाभान्वित सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों की कामना की है।

यह भी पढ़े :- खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन को CM मोहन यादव ने किया सम्मानित, 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली

MP में 52,019 शिक्षक पद खाली! नकुलनाथ बोले- नारों और कागजों में सिमट गई शिक्षा व्यवस्था

12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/i-topped-12th-and-you-honour-me-when-girl-shared-dream-with-cm-mohan-yadav-laughed-heartily-and-gave-25000-each-for-laptops/articleshow/133675002.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button