सिवनीमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान: बड़नगर से बनारस बाइक यात्रा का छपारा में होगा भव्य स्वागत

28 सितंबर को सुबह 11 बजे पहुंचेगी यात्रा, संवाद कार्यक्रम से लेकर अस्पताल में फल वितरण और विकसित भारत कार्यक्रम होंगे

सेवा संकल्प अभियान: बड़नगर-बनारस बाइक यात्रा का छपारा में भव्य स्वागत

Seoni, 27 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:-
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से बनारस निकली बाइक यात्रा का 28 सितंबर को भाजपा मंडल छपारा में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा सुबह करीब 11 बजे छपारा पहुंचेगी, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाइक यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

स्वागत से लेकर सेवा गतिविधियों तक होंगे कई कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाइक यात्रा का सादक सिवनी में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राजघराना पैलेस में संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। यात्रा दल द्वारा अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात शबरी कन्या शाला परिसर में विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश

जिला यात्रा प्रभारी नवनीत सिंह ने बताया कि बड़नगर से बनारस तक निकाली जा रही यह बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

भाजपा मंडल छपारा ने कार्यकर्ताओं और आमजन से बाइक यात्रा के स्वागत एवं निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!