छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का करें पालन

चौरई में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के लिए यातायात और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, यातायात नियमों का करें पालन

Chhindwara 04 October 2026
छिंदवाड़ा / चौरई यशो:
 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसआई संजय ठाकुर ने सहयोगी सीताराम धुर्वे एवं गोपाल साहू के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

हेलमेट चालान से बचने नहीं, जीवन बचाने के लिए जरूरी

एसआई संजय ठाकुर ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम जनहित और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इनका पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर क्षति से बचा जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।

साइबर अपराध से बचाव के लिए भी किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से कहा गया कि मोबाइल का सुरक्षित तरीके से उपयोग करें और किसी भी अनजान लिंक पर पर्याप्त जानकारी प्राप्त किए बिना क्लिक न करें।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को आगाह किया कि किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ बिना कारण प्राप्त हुआ ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता को सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताते हुए कहा गया कि जागरूकता ही सुरक्षा है।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सुश्री अफशा खान, परामर्शदाता मनीष तिवारी, संदीप शर्मा, गहरसिंग मेहदोले, संगीता पाण्डेय एवं अकील अहमद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

सरकारी जमीन बेचने के आरोपों के बावजूद महेश माधवानी पर कार्रवाई क्यों नहीं?

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पांढुर्णा के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी, किसानों की फसल का होगा सर्वे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

39.85 लाख की वसूली, FIR और कार्रवाई पर हाईकोर्ट का स्टे! शिकारा पंचायत मामले में अब सामने आएगी पूरी तस्वीर

https://www.kaspersky.com/resource-center/threats/what-is-cybercrime

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!