सिवनीखेलमध्यप्रदेश

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बालिका वर्ग में ग्वालियर की 9-0 से बड़ी जीत, बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग ने रीवा को 10-0 से हराया; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन पर नजर

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

Seoni, 04 October 2026
सिवनी यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सिवनी के गौरवशाली एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में प्रदेश के विभिन्न संभागों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।

सिवनी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले
सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल सहित जनजातीय कार्य विभाग की टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कई मुकाबले एकतरफा रहे, तो कुछ मैचों में दोनों टीमों ने बराबरी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला ड्रॉ कराया।

बालिका वर्ग में ग्वालियर की शानदार जीत

दूसरे दिन खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबलों में उज्जैन ने सागर को 1-0, जबकि भोपाल ने जबलपुर को 2-0 से पराजित किया। ग्वालियर ने नर्मदापुरम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-0 की बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं भोपाल और इंदौर के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। एक अन्य मुकाबले में नर्मदापुरम ने जनजातीय कार्य विभाग को 2-0 से हराया।

बालक वर्ग में भी दिखा खिलाड़ियों का आक्रामक खेल

बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रीवा को 10-0 से पराजित किया। उज्जैन ने भोपाल को 3-0 से हराया, जबकि इंदौर ने शहडोल के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की।

सागर और ग्वालियर के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद उज्जैन ने रीवा को 8-0 से शिकस्त दी। वहीं सागर और जबलपुर का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा प्रतिभाओं का चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की विशेष नजर है। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों में से आगामी शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

सिवनी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले
सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

निर्णायकों ने संभाली प्रतियोगिता की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका असद खान, निलेश चौरे, सादाब खान, कृतिका चंद्रा, रविश कुरैशी, फैजल खान, साकिर हुसैन, इमरान युसूब, प्रियंका ठाकुर, आरती विश्वकर्मा, साबाज खान एवं देवेन्द्र ठाकुर ने निभाई।

जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लें।

यह भी पढ़े :-

1.5 लाख से बढ़कर 3 लाख हुई सालाना आय, आजीविका मिशन से बदली संतोषी इनवाती की जिंदगी

ग्रामसभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, NIWCYD ने सरकार की पहल का किया स्वागत

सांसद ने थामी झाड़ू, सड़कों की सफाई के लिए निकले; जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

महात्मा गांधी नाम नहीं, विचार हैं—बापू व शास्त्री के चरणों में नतमस्तक हुए कांग्रेसजन

https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/khunti/khunti-shines-state-hockey-athletics-championship

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!