सिवनी यशो:- मंगलवार, 11 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे क्षेत्रीय किसानो के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12।:30 बजे भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा के मीटिंग हाल में सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रनबेली, छिंदग्वार, मारबोडी, लालमाटी क्षेत्र गोपालगंज, मोहगांव, कातलबोडी, ऐरपा सहित कंडीपार, कोहका, बिठली, राघादेही, कंजई, झीलपिपरिया, बरेली, ईंदावाडी, बंजारी, सुनेरी, चीचबंद, उडेपानी, विजयपानी, खामखरेली, सिहोरा, डुंगरिया ग्रामों के किसानं प्रतिनिधि मंडल ने विधायक श्री राय के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री चौहान से नहर निर्माण के संबंध मे मुलाकात कर चर्चा की । इस दौरान श्री राय सहित किसानोंं ने क्षेत्र मे नहर निर्माण कर पेंच नहर का पानी पहुंचाये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर रामजी चंद्रवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष करकोटी, दिलीप सनोडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, बृजेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि, सुरेश सनोडिया विधायक प्रतिनिधि, दीपक निगम उपाध्यक्ष जनपद,धनसिंह धन्नू बघेल, सुरेन्द्र शेरु माल्या, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, लोकमन सनोडिया, टेकराम सनोडिया, रामपाल जंघेला, संतकुमार सनोडिया सरपंच, कोमल सनोडिया, तामसिंह मालवीय, मदन सनोडिया , राहुल ठाकुर, डालचंद सनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, बदामी मालवीय, शेख शफी खान, सीताराम सनोडिया, अमरसिंह पटेल, हुकुमचंद सनोडिया धर्मेन्द्र सनोडिया नमन सनोडिया, प्रदीप राय, राकेश सनोडिया, जितेन्द्र ठाकुर निज सहायक, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित अनेक किसान बंधुओं की उपस्थिति रही।