WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नाबालिग को जयपुर भगा कर ले जाने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

सिवनी यशो:- नाबालिग पीडि़ता उम्र 17 वर्ष के पिता ने थाना आदेगांव में उसकी पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराया ओर बताया कि उसकी पुत्री दिनांक 14.10.2019 को स्कूल पढऩे के लिए सुबह 10:00 बजे गई थी जो वापस नहीं आई तलाश पतासाजी करने पर भी नहीं मिली नाबालिग पीडि़ता के गुम हो जाने के बाद उसके पिता के पास लड़की का फोन जुलाई 2020 में आया ओर उसने बताई कि लछ्मण पिता हिरामन पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी देवरी जिला सिवनी उसे जबरदस्ती भगा कर जयपुर के बेनाड मोहल्ले में ले कर आया है।

सूचना मिलते ही उसके पिता और माँ गाड़ी करके बेनाड गये वहां लड़की मिली जिससे पुछताछ पर बताई कि आरोपी उसे 14.10.2019 को स्कूल जाते समय शादी का प्रलोभन देकर भागा कर जयपुर लाया। वहां किराये के मकान में रखा और वहीं मेरे मना करने पर भी जबरदस्ती उसके साथ गलत काम करते रहा और मारता पीटता भी था। कमरे में बंद करके रखता था। कहीं आने जाने नहीं देता था।

नाबालिग पिडिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/ 2019 के अन्तर्गत धारा 363,376 ,376(2n), 342,IPC 6,7,8 पाक्सो एक्ट 3(1)(w)(2),3(2-5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया था।

विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय(पॉस्को)के सामने प्रस्तुत किया गया था। शासन की ओर से माननीय संचालक महोदय के निगरानी मे, श्री रमेश कुमार उइके उप संचालक (अभियोजन) अधिकारी सिवनी, एवं विशेष लोक अभियोजक/ जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपा मर्सकोले के द्वारा विशेष रूचि लेकर गवाहों एवं सबूतों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया एंव तर्क दिया गया कि अभियुक्त के द्वारा नाबालिग पीडिता के साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया गया है।
जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी के सबूतो एवं तर्को से सहमत होते हुए माननीय विशेष् न्यायाधीश (पाक्सो) महोदय द्वारा आरोपी को धारा 344 भादवि में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 100 रूपये अर्थदंड, धारा 323 भादवि में छ: माह का सश्रम कारावास एवं 100 रूपये अर्थदंड, धारा 366 भादवि में पांच वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये अर्थदंड, धारा 5,6 पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदंड, धारा 3(2)(1)एससी. एसटी. एक्ट में आजीवन सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। उक्त जानकारी प्रदीपकुमार भौंरे एडीपीओ मीडिया सेल प्रभारी सिवनी द्वारा प्रदान की गयी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!