छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

वृद्ध सोनवती को मकान निर्माण के लिये तत्काल दिये ढाई लाख

सिवनी यशो :- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व यात्रा के दोरान सिवनी नगर के छिंदवाड़ा चौक से कार्यक्रम स्थल तक नगर के विभिन्न मार्गो से रोड शो निकाला गया । रोड शो के दौरान नगर की मठ रोड पर सोनवती कुडापों नामक वृद्ध महिला को देखकर मुख्यमंत्री जी वाहन से उतरे और उन्होंने सह्दयता दिखाते हुये वृद्ध सोनवाती कुडापों से उनका हाल जाना इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री जी को जानकारी दी कि इन माता जी का मकान जर्जर अवस्था में और प्रधानमंत्री आवास योजना से इनका मकान स्वीकृत नहीं हो पाया है । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माताजी का मकान भी बनेगा और इनकी पूरी मदद भी की जयेगी ।
अपने वायदे के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर अपने संबोधन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे को सोनवती कुडापों के नाम ढाई लाख रूपये तत्काल स्वीकृत कर चैक सौपा और कहा कि वृद्ध सोनवती को यह चैक आज जी घर जाकर सम्मान प्रदान करें ।
मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये चैक को सभा समाप्ति के तत्काल बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा जिला मंत्री संजीव मिश्रा सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती सोनवती कुडापो के घर पहुँचकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया चैक प्रदान किया । चैक प्राप्त कर सोनवती कुडापों ने मुख्यमंत्री जी और भाजपा के प्रति धन्यवाद देते हुये आर्शीवाद दिया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!