WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की टिफिन बैठक संपन्न केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह हुए शामिल

 

भाजपा की टिफिन बैठक संपन्न केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह हुए शामिल - Seoni News
छपारा यशो:- भारतीय जनता पार्टी मंडल छपारा की टिफिन बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार बैनगंगा के तट पर सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित की गई इस बैठक में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे टिफिन बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने साथ में लाए हुए टिफिन भोजन से भोजन ग्रहण किया सभी पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर एक दूसरों का भोजन ग्रहण किया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी ने अपने साडे 4 साल में किए गए कार्यों की समीक्षा किया उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए कराए गए कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राष्ट्रीय कवि मुकेश मनमौजी जी 22 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने मुकेश मनमौजी जी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी सभी पदाधिकारियों ने मन मोदी जी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया तत्पश्चात छपारा मंडल के ग्राम पंचायत अंजनिया पहुंचे जहां सर्पदंश से मृत्यु हुई शिवदयाल राठी के परिवार से मिले शोक संवेदना व्यक्त किया सर्पदंश से होने वाली मृत्यु पर मिलने वाली राशि के लिए दूरभाष पर अधिकारियों आदेशित किया और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया इसके उपरांत विधायक राकेश पाल सिंह जी भीमगढ़ के पास ग्राम पिपरिया पहुंचे जहां अति वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से जाकर मुलाकात किया इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद खान साहब भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पंकज जोलदेव नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता सभी मोर्चा मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!