WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

एक दीप शहीदों के नाम: सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ आयोजन

सिवनी यशो:- गुरूवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में एक दीप शहीदों के नाम समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन के मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण ठाकुर आर्मी टैंक फोर्स के सेवानिवृत्त सूबेदार एवं विनोद साहू एक्स सर्विसमैन बीएसएफ के मुख्य आतिथ्य में तथा विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी, प्राचार्य ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन शहीदों के चित्रों के समक्ष किया गया । इसके उपरांत गोपाल कृष्ण ठाकुर एवं विनोद साहू जी ने सेना से संबंधित अपने अनुभव व्यक्त किए। व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने सेना में कैसे सेवा देने हेतु भर्ती होते हैं इसका विस्तृत विवरण दिया । प्राचार्य महोदय ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए । आभार प्रदर्शन व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा दुबे दीदी ने किया । इस अवसर पर देशभक्ति गीत श्रीमती मनीषा तिवारी ने प्रस्तुत किया द्यकार्यक्रम में समस्त भैया बहनों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!