WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सादक सिवनी पीएम श्री हाई स्कूल के लिये चयनित, जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित

छपारा यशो:- भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं सहायता मंत्रालय द्वारा पूरे देश में पीएम श्री विद्यालय खोले जा रहे हैं जिसके प्रथम चरण में 6448 पीएनसी विद्यालय का चयन पूरे भारतवर्ष में किया गया है ,जिसमें प्रथम चरण मे मध्यप्रदेश में 416 पीएम श्री विद्यालयों का चयन हुआ है और छपारा विकासखंड में एकमात्र स्कूल एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल सादक सिवनी का चयन पी एम श्री स्कूल के रूप में हुआ है जो की गॉव के लिए बहुत ही गौरव की बात है ।
इसी तारतम्य मे पीएम श्री विद्यालयों में जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन 24 जुलाई से 28 जुलाई तक स्कूल जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होना है ।
जिसका मुख्य उद्देश जन समुदाय को पी एम श्री विद्यालयों के योजना की संपूर्ण जानकारी एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी देना एवं बच्चों के समग्र विकास एवं उनकी दक्षता तैयार करने की है। शासकीय हाई स्कूल सादक सिवनी में जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 24 जुलाई 2023 को पीएम श्री के सभी प्राचार्य का प्रदेश स्तर से उन्मुखीकरण किया गया एवं 25 जुलाई को पीएम श्री विद्यालय सादकसिवनी के सभी शिक्षकों एवं एसएमडीसी के सदस्यों एवं पीटीएम के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रश्मि नामदेव के द्वारा सभी सदस्य को इस योजना एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की संपूर्ण जानकारी दी गई और 26 जुलाई 2023 को बच्चों के द्वारा ,हमारे सपनों का विद्यालय कैसी हो , प्लास्टिक मुक्त विद्यालय, तंबाकू मुक्त विद्यालय, ग्रीन स्कूल आदि थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!