WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

आज जिले के हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ

15 अगस्त को कलेक्टर क्षितिज सिंघल फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

 


सिवनी यशो:- जिले में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्टेडियम मैदान में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर  क्षितिज सिंघल का कार्यक्रम स्थल में प्रात: 8:58 बजे आगमन होगा। प्रात: 9:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रात: 9:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रात: 9:15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रात:10 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर कर मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रात: 10.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रात: 11 बजे प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषित वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा।

सरस्वती विद्यालय में ध्वजारोहण प्रात: 8:00 बजे

 


सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार 15 अगस्त को सरस्वती उच्च.माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज में प्रात: 8:00 बजे ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया है।
अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में ध्वलारोहण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक द्वारा किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता विवेकानंद बालकल्याण समिति की अध्यक्ष डाँ. श्रीमती पुष्पा तेकाम करेगी जबकि कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल अतिथि रहेगे । इस गरिमामय कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे । विवेकानंद बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक नितिन चौधरी एवं विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने गणमान्यय नागरिकों एवं अभिभावको से उपस्थिती की अपील की है

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण प्रात: 8:00 बजे

सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार 15 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में प्रात: 8:00 बजे ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया है।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गण,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर,अजय डागोरिया एवं जयदीप सिंह चौहान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा गया कि आजादी के 76 वेंं वर्ष जिसे हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं ऐसे गौरवशाली अवसर पर कार्य कार्यकर्ता गण इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने।

विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला जेल मे करेंगे ध्वजारोहण

सिवनी यशो:- प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रात: 07:30 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी नगझर स्थित जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!