सिवनी यशो:- संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष भी विधायक कप 2023 का विधानसभा क्षेत्र सिवनी में दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी की अनुशंसा अनुसार कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षितिज सिंघल कलेक्टर सिवनी एवं राकेश सिंह पुलिस अधीक्षक सिवनी के कुशल मार्गदर्शन एवं कृष्ण कुमार चैरसिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला सिवनी के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2023 को राशि लॉन सिवनी में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभांरभ दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी ने रिबिन काटकर किया। आयोजित प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत महिला वर्ग की 14 टीम तथा पुरुष वर्ग की 39 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सिवनी अकादमी ए ने प्राप्त किया जिसे नगद पुरुस्कार राशि 11000 रु., द्वितीय स्थान सिवनी अकादमी बी ने प्राप्त किया जिसे नगद पुरुस्कार राशि 5000 रु., तृतीय स्थान खेल विभाग सिवनी की टीम ने प्राप्त किया जिसे नगद पुरुस्कार राशि 3000 रु. तथा महिला वर्ग में प्रथम सिवनी अकादमी ने, द्वितीय स्थान प्रगति क्लब सिवनी ने, तृतीय स्थान पर खेल विभाग की टीम रही, जिन्हें क्रमश: राशि रु. 7000, 3000, एवं 2000 रु. नगद पुरुस्कार प्रदाय किया गया। उक्त सभी पदक प्राप्त टीमों को खेल विभाग की ओर से ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये तथा मा. श्री दिनेश राय मुनमुन की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को टी-शर्ट एवं प्रतिभागिता के प्रमाण पत्र प्रदाय करने के साथ ही सभी के लिये भोजन व्यवस्था भी की गई। आयोजित प्रतियोगिता में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, खेल विभाग के खेल प्रशिक्षकों एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने निर्णायक के रुप में सहयोग प्रदाय किया किये गये है। इस दौरान बाबा पांडेय, नरेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र मंद्रेला, जितेन्द्र ठाकुर, रंजीत राय, असलम मिर्जा, जिब्राईल मंसूरी, श्री अहफाज खान, अखिलेश राय, श्रेष्ठ कान्हा राय, हर्ष राय, जनक तिवारी, दीपक मिश्रा, नरेश गिरी गोस्वामी मुख्य रुप से उपस्थित रहें। संदीप मिश्रा के द्वारा किये गये मंच संचालन के कारण सभी दर्शक एवं खिलाड़ी एक सूत्र में बंधे रहें। इस आयोजन मे स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन सिवनी का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.