मेरी माटी मेरा देश अभियान के निमित्त – बाइक रैली में हजारों युवाओं ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा
सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस पर पूरे मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों पैदल तिरंगा तिरंगा एवं विधानसभा केंद्रो में बाईक रैली के आयोजन किए गए। इसी तारतम्य में चारों विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले के नेतृत्व में सिवनी जिले की सभी पंचायतों में युवा मोर्चा ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली एवं चारो विधानसभा मुख्यालय में भव्य बाइक तिरंगा रैली के आयोजन किये गए। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि सिवनी विधानसभा की बाइक तिरंगा यात्रा सिवनी नगर में सम्पन्न हुई।
जिसमें युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी चौक में यात्रा का समापन वरिष्ठ नेताओं के उद्बोधन से संपन्न हुआ। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा भाजपा युवा मोर्चा युवाओं में देश भक्ति का भाव जाग्रत करने का काम करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता देश के लिए मेरा जीवन देश के लिए जियेंगे हम का भावना से कार्य करता है। सिवनी विधायक दिनेश राय ने कहा युवा मोर्चा के इस अभियान से पूरी विधानसभा के युवाओं में स्वतंत्रता दिवस पर नई ऊर्जाएउमंग एवं उत्साह है। सिवनी विधानसभा की इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, भाजयुमो जिला प्रभारी जयदीप चौहान, विधानसभा विस्तारक दीपक तांबे, पूर्व जिला महामंत्री संतोष नगपुरे, जिला उपाध्यक्ष आनन्द शर्मा, दीपक नागपुरे, लालू राय, संजू मिश्र, मंडल अध्यक्ष गण अभिषेक दुबे, संजय सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयूर दुबे, जिला महामंत्री तुलेश डहरवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री लवकेश त्रिवेदी, शुभम राजपूत, श्री अंकित ठाकुर, अर्जुन तिवारी, खुशेन्द्र पवार, मण्डल अध्यक्षगण भुनेश कुल्हाड़े, ऋषभ चौरसिया, दुर्गेश चक्रवर्ती, श्रीकांत बघेल, रवि सनोडिया,निक्की साहू आदि उपस्थित रहे। केवलारी विधानसभा में विशाल भव्य तिरंगा रैली स्व. राजेश राय जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बाईक रेली में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा महामंत्री व भाजयुमो जिला प्रभारी जयदीप चौहान, डाक्टर प्रमोद राय प्रदीप राय, श्रीराम ठाकुर,आनन्द शर्मा, दीपक नगपुर, लालू राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी, सचिन अवधिया, कृष्णकुमार ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य अंशुल ठाकुर, भाजयुमो जिला महामंत्री नीरज रानू ठाकुर, जिला मंत्री सौरभ गोलू यादव देवेंद्र ठाकुर, अमित रजक, मण्डल अध्यक्षगण कान्हीवाड़ा मनीष अवधिया, पलारी अंकित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
बरघाट विधानसभा में विशाल भव्य तिरंगा रैली स्व वीरबाला बिन्दु कुमरे जी के स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाईक रेली में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जिला प्रभारी जयदीप चौहान, जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले, पूर्व विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधानसभा विस्तारक राजेश पटेल, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक टेकाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेश सिंह वरकड़े, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह कुमरे, समाजसेवी राकेश टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, विजय राहंगडाले, गौरव बिसेन, भाजयुमो जिला पदाधिकारी अतीत बिसेन, हुनमत पंचेश्वर, अशोक शरणागत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्षगण श्री अंशुल पवार, सतेंद्र राहंगडाले, कमलेश राहंगडाले आदि उपस्थित रहे। लखनादौन विधानसभा में भी भव्य तिरंगा बाइक रैली सम्पन्न हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय उइके, अनिल गोल्हानी, मण्डल अध्यक्ष लखनादौन नाहर पटेल, धूमा चंद्रकांत शर्मा, आशीष गोल्हानी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र पटवा, जिला उपाध्यक्ष योगेश शिवहरे, जिला मंत्री प्रशान्त पटेल, मण्डल अध्यक्ष रंजीत साहू, हर्षल शिवहरे, भीम गुर्जर, आदित्य तिवारी, शुभम चौरसिया आदि उपस्थित रहे।