खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

सरस्वती शिशु उच्चतर विद्यालय भैरोगंज में स्वतंत्रता दिवस गरिमा के साथ मनाया गया

सरस्वती शिशु उच्चतर विद्यालय भैरोगंज में स्वतंत्रता दिवस गरिमा के साथ मनाया गया - Seoni News
सरस्वती शिशु उच्चतर विद्यालय भैरोगंज में स्वतंत्रता दिवस गरिमा के साथ मनाया गया

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी में स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। विभाग प्रचारक सुरेन्द्र जी भाई साहब द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का आरोहण किया गया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नूपेश जी ठाकुर उपाध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति ने की। मुख्य अतिथि शैलेंद्र जी बिसेन जिला कार्यवाह एवं विशिष्ट अतिथि मनोज अग्रवाल जिला सह कार्यवाह रहे। विद्या भारती सिवनी जिला के जिला सचिव राजेंद्र सनोडिया भी मंचासीन रहे। इस भव्य दिव्य समारोह में विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण पटेवार, सिवनी नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सरीन , विष्णु जी अग्रवाल अशोक बघेल, विनोद राहंगडाले, अखलेश पांडे, समिति के व्यवस्थापक नितिन चौधरी , कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी। कार्यकारिणी सदस्य विनीत अग्रवाल, ईशान सिंह, श्रीमती कल्पना मिश्रा, रामसिंह सनोडिया, पूर्व आचार्य पवन राय, सुश्री गुहा दीदी, अशोक ठाकुर, सौ. सुमन शर्मा, विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक अभिभावक बंधु/भगिनी उपस्थित रहें।

सरस्वती शिशु उच्चतर विद्यालय भैरोगंज में स्वतंत्रता दिवस गरिमा के साथ मनाया गया - Seoni News
मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव एवं व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ने किया। इस आयोजन में विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले सुन्दर कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। विगत सत्र में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी कक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदर्शन करने वाले भैया बहिनों का एवं विद्यालय विकास में योगदान देने वाले तथा उच्चतम परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले आचार्य दीदियों का समिति परिवार द्वारा सम्मान किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा 10वीं के भैया चैतन्य सिहारे, बहिन पूर्णिमा चौरसिया, दीपांशी नंदनवार, प्रतिष्ठा बघेल एवं कक्षा 12वीं के भैया सौरभ गरेवाल, बहिन नियति बघेल, भूमिका सोनकेशरिया एवं आचार्य परिवार में नरेन्द्र चौरसिया, प्रकाश गुप्ता, महेश चौबे, पूरनलाल यादव, सौ. सुधा दुबे, सौ. वीणा पांडे, श्रीमती नीति पांडे एवं पंकज श्रीवात्री का सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी जी ने किया। वंदे मातरम के साथ आयोजन का समापन हुआ। समस्त कार्यक्रम का संचालन सौ. कीर्ति ठाकुर द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!